Thursday, August 13, 2026
Home Gossip/News एशिया की सबसे ज्यादा कामुक महिला 2017 का खिताब प्रियंका चोपड़ा के...

एशिया की सबसे ज्यादा कामुक महिला 2017 का खिताब प्रियंका चोपड़ा के नाम

0
951

मुम्बई।​ ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र ईस्टर्न आई की ओर से करवाए गए एशिया की सबसे ज्यादा कामुक महिला 2017 सर्वे में प्रियंका चोपड़ा ने सबसे अधिक मत हासिल करते हुए पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है।

ईस्टर्न आई के मनोरंजन संपादक असजद नजीर ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, ‘ईस्टर्न आई 50 सबसे ज्यादा कामुक एशियाई महिला सूची 2017 में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए बधाई हो! प्रियंका चोपड़ा। पांचवीं बार रिकॉर्ड तोड़ने के लिए।’

गौरतलब है कि पिछले साल पद्मावती अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एशिया की सबसे ज्यादा कामुक महिला 2016 का खिताब जीता था और प्रियंका चोपड़ा दूसरे पायदान पर थीं। समाचार पत्र की ओर से पूरी सूची 8 दिसंबर 2017 का प्रकाशित की जाएगी।

इसके अलावा टेलीविजन अभिनेत्री शिवांगी जोशी, जो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार अदा कर रही हैं, ने ईस्टर्न आई सबसे ज्यादा कामुक महिला सूची में सोलहवां स्थान हासिल किया है। अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने नवोदित चेहरों में सबसे ऊंचा पायदान हासिल किया है।