Tuesday, September 29, 2026
Home Gossip/News जब प्रियंका चोपड़ा एंड टीम ने स्‍वीकारी वायरल मैनेक्विन चुनौती

जब प्रियंका चोपड़ा एंड टीम ने स्‍वीकारी वायरल मैनेक्विन चुनौती

0
193

मुंबई। सोशल मीडिया के वायरल की जद में आम आदमी ही नहीं बल्‍कि सेलिब्रिटी भी आते हैं। जी हां, इसका ताजा उदाहरण प्रियंका चोपड़ा हैं, जो इनदिनों विदेशी प्रोजेक्‍टों से ब्रेक लेकर भारत में छुट्टियां मनाने आई हुई हैं।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मैनेक्विन चुनौती को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी टीम के साथ स्‍वीकार किया। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने अपने ट्विटर खाते पर अपनी टीम के साथ फिल्माए गए एक मिनट के वीडियो को साझा भी किया।

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और उनकी टीम एक मिनट तक एक ही अवस्था में है। टीम के हर सदस्य ने अभिनेत्री को चारों ओर से घेरा हुआ है। कोई प्रियंका की ड्रेस को पकड़े हुए है तो कोई उनकी तस्वीर खींचता हुआ नजर आ रहा है। मजेदार बात तो यह है कि सब बिना हिले-डुले एक ही मुद्रा में हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, “इस पल को मैंने हमेशा के लिए रोक लिया। यह सिर्फ मेरी भारतीय टीम का एक हिस्सा भर है..यकीन नहीं होता कि मैंने एक मिनट के लिए उन्हें काम करने से रोक दिया। नए साल में मिलते हैं। काम को सम्मान, टीम को प्यार।”

प्रियंका फिलहाल अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ में काम कर रही हैं और जल्द ही वह हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आएंगी। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, पामेला एंडरसन आदि भी हैं। -आईएएनएस