Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News नयी हॉलीवुड फिल्‍म की शूटिंग पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, फोटो हुए लीक

नयी हॉलीवुड फिल्‍म की शूटिंग पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, फोटो हुए लीक

0
555

मुम्‍बई। लगता है कि प्रियंका चोपड़ा को ब्रेक लेना बिलकुल पसंद नहीं है। तभी तो प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन मुम्‍बई में गुजारने के बाद अपनी अगली हॉलीवुड फिल्‍म की शूटिंग के लिए विदेश पहुंच चुकी हैं।

Image Source : Team Priyanka

जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्‍म अ किड लाइक जेक की शूटिंग शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्‍ट को लेकर प्रियंका चोपड़ा कितनी खुश हैं, इस बात का अंदाजा तो प्रियंका चोपड़ा की वायरल हो रही तस्‍वीरों को देखकर लगाया जा सकता है।

वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का बिकिनी लुक, क्‍या फिल्‍म प्रचार का फंडा?

फिल्‍म अ किड लाइक जेक में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्‍म कलाकार जिम पार्सन्स और क्लेयर डेन्स के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्‍म की शूटिंग जुलाई शुरूआत तक खत्‍म होने की संभावना है।

Image Source : Team Priyanka

कहा जा रहा है कि जुलाई में प्रियंका चोपड़ा एक अन्‍य हॉलीवुड फिल्‍म इज नॉट इट रोमांटिक की शूटिंग शुरू करेंगी, ताकि क्‍वांटिको के अगले सीजन की शूटिंग शुरू करने से पहले इस फिल्‍म की शूटिंग पूरी की जा सके।

बता दें कि इस फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा रेबेल विल्सन के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी और यह एक कॉमेडी फिल्‍म होगी।