Thursday, September 10, 2026
Home Gossip/News खुशख़बरी! प्रियंका चोपड़ा अगले साल करेंगी हिंदी दो फिल्‍में

खुशख़बरी! प्रियंका चोपड़ा अगले साल करेंगी हिंदी दो फिल्‍में

0
184

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मुम्‍बई वापसी के साथ बॉलीवुड में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और प्रियंका विदेश रवाना होने से पहले दो फिल्‍में साइन करके जाएंगीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा बेवॉच और क्‍वांटिको सीजन 2 की शूटिंग मुकम्‍मल करके क्रिसमिस डे की छुट्टियां बनाने भारत आई हुईं हैं।

इस समय प्रियंका चोपड़ा कुछ पटकथाओं का विश्‍लेषण कर रही हैं। उम्‍मीद है कि जाने से पहले दो फिल्‍मों को साइन करके जाएंगी।

अब देखना यह है कि बेवॉच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जाने से पहले किसी निर्माता निर्देशक को हां कह कर खुश करती हैं।

वैसे तो प्रियंका चोपड़ा अनुराग बासु को पहले ही ऑनलाइन वादा कर चुकी हैं। लेकिन, अनुराग बासु की अभी तक जग्‍गा जासूस रिलीज नहीं हुई। ऐसे में अगले प्रोजेक्‍ट की तैयारी करना मुश्‍किल लग रहा है।