Saturday, May 23, 2026
Home Gossip/News बेटी के स्‍वागत में जुटे पूरब कोहली

बेटी के स्‍वागत में जुटे पूरब कोहली

0
274

Purab Kohli

मुंबई| अभिनेता पूरब कोहली की प्रेयसी लुसी पेयटन ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है और अब वह बेटी इनाया के साथ भारत आ रही हैं। पूरब लुसी और अपनी बेटी के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। ‘रॉक ऑन!! 2’ की शूटिंग में व्यस्त पूरब देश में अपने काम और लंदन में अपने परिवार को एक साथ संभाल रहे हैं।

पूरब ने एक बयान में कहा, “पिछले कुछ महीनों में शूटिंग में काफी व्यस्त था। समय निकालकर परिवार के पास लंदन जाता रहता हूं। लेकिन, शुक्र है कि अब हमें महसूस हो रहा है कि हमारी बेटी इनाया अपनी पहली उड़ान के लिए तैयार है। इस बार मैं इन्हें अपने साथ लेकर आऊंगा।”

पूरब का कहना है कि उनकी बेटी उनके लिए भाग्यशाली साबित हुई है। 37 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इनाया की पैदाइश के बाद उन्हें कुछ बहुत अच्छे काम मिले हैं।

उन्होंने कहा, “मेरी बेटी पहले ही मुझे इशारों पर नचा रही है और उसके भाग्य से मुझे कुछ अच्छे काम मिल रहे हैं। आने वाले समय को लेकर उत्साहित हूं जब शूटिंग भी होगी और मेरा परिवार मेरे करीब होगा।”

पूरब अगले महीने से ‘सेंस 8 सीजन 2’ की शूटिंग में व्यस्त होंगे। वह भारत में अमेरिकी टीवी सीरीज ‘होमलैंड’ के आधिकारिक रीमेक में भी नजर आएंगे। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी करेंगे। (आईएएनएस)

IS/twitter.com/Purab_Kohli – twitter.com/yakub_merchant