Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News इस फिल्‍म में कुछ ऐसे नजर आएंगे अभिनेता राजकुमार राव

इस फिल्‍म में कुछ ऐसे नजर आएंगे अभिनेता राजकुमार राव

0
351

मुम्‍बई। अभिनेता राजकुमार राव, जो अपने किरदारों और गेटअप के साथ प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं, का एक नया लुक सामने आया है, जो हैरत में डालने वाला है। इस बार राजकुमार राव ने लुक के साथ इतना बड़ा जोखिम लिया है कि पहली नजर में तो अभिनेता को पहचानना मुश्‍किल है।

दरअसल, अभिनेता राजकुमार राव आगामी फिल्‍म राबता में कुछ ऐसे ही नजर आएंगे, जो पुनर्जन्‍म प्रेम कथा पर आधारित फिल्‍म है। फिल्‍म में सुशांतसिंह राजपूत और कृति सैनन अगुआ भूमिका में हैं।

शाहिद अभिनेता ने अपने लुक की पुष्‍टि करते हुए कहा, ‘यह मेरा लुक फिल्‍म राबता से है, जिसमें मेरी छोटी सी भूमिका है।’

हालांकि, चर्चा है कि फिल्‍म राबता राम चरण की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म मगधीरा से प्रेरित है, जिसके रीमेक अधिकार साजिद नाडियाडवाला के पास हैं जबकि राबता का निर्माण टी सीरीज द्वारा किया जा रहा है।