Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की अक्षय कुमार के साथ रू-ब-रू...

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की अक्षय कुमार के साथ रू-ब-रू वार्ता

0
380

पार्थ दवे, पणजी। 49वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आॅफ इंडिया 20 नवंबर 2018 से गोवा में आरंभ हुआ है। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और गोवा के गर्वनर मृदुला सिंह उपस्थित हुए।

इसके अलावा फिल्म जगत की ओर से अक्षय कुमार, करण जौहर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, रणधीर कपूर, गायक अरिजीत सिंह आदि उपस्थित हुए।

गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अक्षय कुमार के साथ कॉफी विद करण शैली में वार्ता की।

फिल्म स्टार सोनू सूद की ओर से नृत्य प्रस्तुति दी गई।