Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News रणबीर कपूर की संजय दत्‍त बायोपिक की रिलीज डेट आगे खिसकी!

रणबीर कपूर की संजय दत्‍त बायोपिक की रिलीज डेट आगे खिसकी!

0
236

मुम्‍बई। यदि आप अभिनेता रणबीर कपूर को संजय दत्‍त के अवतार में देखने के लिए बेताब हैं तो आपको थोड़ा सा और इंतजार करना पड़ सकता है क्‍योंकि ख़बर है कि फिल्‍मकार राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्‍म संजय दत्‍त बायोपिक अगले साल रिलीज होगी।

बता दें कि फिल्‍म निर्माताओं की ओर संजय दत्‍त बायोपिक के लिए दिसंबर 2017 लॉक किया गया था। लेकिन, अब फिल्‍म निर्माता इस फिल्‍म को मार्च 2018 में रिलीज करने का मन बना रहे हैं।

कहा जा रहा है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्‍म टाइगर जिंदा है से बॉक्‍स ऑफिस पर टकराव न हो, इसलिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में फिल्‍म निर्माताओं की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया।

गौरतलब है कि फिल्‍म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोईराला, अनुष्‍का शर्मा, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, करिश्‍मा तन्‍ना और विक्‍की कौशल भी अहम किरदार में हैं।