Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अगली फिल्म में डकैत के रूप में दिखेंगे रणबीर कपूर!

अगली फिल्म में डकैत के रूप में दिखेंगे रणबीर कपूर!

0
300

मुम्बई। युवा अभिनेता रणबीर कपूर, जो जल्द ही संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू में संजय दत्त की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, की अगली फिल्म शमशेरा की घोषणा हो चुकी है।

सोमवार को यशराज फिल्मस की ओर से जारी किए फिल्म शमशेरा के पोस्टर में रणबीर कपूर के लुक की हल्की सी झलक देखने मिलती है।

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली शमशेरा में रणबीर कपूर एक डकैत की भूमिका अदा करेंगे, जो बात फिल्म की टैगलाइन से पता चलती है। फिल्म की टैगलाइन ‘कर्म से डकैत, धर्म से आजाद’ है।

फिल्म शमशेरा की शूटिंग अगले साल की शुरूआत या इस साल के अंत में शुरू होगी और फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस समय रणबीर कपूर अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ रणबीर कपूर स्क्रीनिंग शेयर करेंगे।