सोनम कपूर और आनंद आहुजा वैवाहिक बंधन में बंधे

0
253

मुम्बई। अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहुजा मंगलवार को वैवाहिक बंधन में बंधे। इस विवाह समारोह का आयोजन मुम्बई में किया गया। विवाह समारोह में सोनम और आनंद के करीबी शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार सोनम कपूर और आनंद आहुजा ने सिख विवाह विधि के अनुसार विवाह किया, जिसको आनंद कारज कहा जाता है। आनंद कारज में सात की जगह चार ही फेरे होते हैं।

सोनम कपूर ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था, जो अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था जबकि आनंद आहुजा ने राघेंद्र राठौड़ द्वारा डिजाइन की शेरवानी पहनी हुई थी।

शादी समारोह का आयोजन सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के घर पर आयोजन किया गया था। इस मौके पर सोनम कपूर के परिवार की ओर से हर सदस्य मौजूद था।