Tuesday, September 29, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार की रुस्तम वाली यूनिफॉर्म पोशाक की नीलामी शुरू और विरोध...

अक्षय कुमार की रुस्तम वाली यूनिफॉर्म पोशाक की नीलामी शुरू और विरोध भी

0
319

मुंबई। अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और एक आॅनलाइन उत्पाद नीलामी करवाने वाली वेबसाइट कानूनी पचड़े में फंसती हुई नजर आ रही है। दरअसल, अक्षय कुमार समेत अन्य लोगों को कुछ नेवी अधिकारियों ने कानूनी नोटिस जारी किए हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार ने जो ड्रेस फिल्म रुस्तम में पहनी थी, उसको नीलाम किया जा रहा है। इस काम को अंजाम देने वाली वेबसाइट साल्टस्काउट पर दो लाख रुपये से अधिक की बोली लग चुकी है।

अक्षय कुमार की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की एक पोस्ट के अनुसार बोली लगने की प्रक्रिया 26 मई तक जारी रहेगी और इससे होने वाली आमदनी को समाज सेवा के कार्य में लगाया जाएगा।

जबकि इस नीलामी को लेकर नेवी के कुछ अधिकारी नाराज हैं। उनका मानना है कि इस पोशाक को यूनिफॉर्म का नाम देकर नीलाम करना गलत है। इससे नेवी अधिकारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। नेवी अधिकारियों ने अक्षय कुमार,​ ट्विंकल खन्ना और अन्य लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।