Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News अगले सप्‍ताह प्रचार अभियान में जुट जाएंगे फिल्‍म रंगून सितारे

अगले सप्‍ताह प्रचार अभियान में जुट जाएंगे फिल्‍म रंगून सितारे

0
361

मुंबई। अपने शानदार ट्रेलर और गानों से दर्शकों का दिल जीत चुकी विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्‍म रंगून का सितारा प्रचार अभियान अगले सप्‍ताह से शुरू हो सकता है। इस बात का खुलासा स्‍वयं अभिनेत्री कंगना रनौट ने किया है।

24 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्‍म रंगून अभिनेत्री कंगना रनौट ने कहा, ‘हम अगले सप्ताह फिल्म का प्रचार शुरू करेंगे। फिल्‍म ‘रंगून’ के ट्रेलर की सराहना से पूरी टीम और मैं बहुत खुश हूं। खासतौर पर ‘ब्लडी हैल’ गीत के लिए। लोगों ने मुझे कभी इस तरह नाचते हुए नहीं देखा। मैं बहुत खुश हूं।’

दरअसल, कंगना रनौट उमंग मुंबई पुलिस शो में उपस्‍थित हुईं थीं। इस मौके पर कंगना रनौट ने शहरी सुरक्षा पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘हालांकि हम ये नहीं कह सकते कि मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन, यह अन्य स्थानों से अधिक सुरक्षित है। अन्य शहरों में काफी खतरनाक स्थिति है।’

-आईएएनएस