Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News इस तारीख़ को रिलीज हो जाएगा रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी का...

इस तारीख़ को रिलीज हो जाएगा रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी का ट्रेलर!

0
302

मुम्बई। चार साल के लंबे अंतराल के बाद अभिनेत्री रानी मुखर्जी बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। रानी की आने वाली फिल्म हिचकी का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार हो चुका है, जो जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा निर्देशित फिल्म हिचकी का ट्रेलर सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के साथ रिलीज किया जाएगा। लेकिन, उससे पहले फिल्म हिचकी के ट्रेलर को इंटरनेट पर रिलीज किया जाएगा।

23 फरवरी 2018 को रिलीज होने जा रही फिल्म हिचकी का ट्रेलर इंटरनेट पर 19 दिसंबर 2017 को रिलीज हो जाएगा। दरअसल, रानी मुखर्जी चाहती हैं कि सिनेमा घरों में ट्रेलर पहुंचने से पहले उनके प्रशंसक ट्रेलर को इंटरनेट की दुनिया में देख सकें।