Thursday, August 13, 2026
Home Gossip/News आखिरकार! विरोध प्रदर्शन के सामने झुकी सरकार, सन्नी लिओनी का न्यू ईयर...

आखिरकार! विरोध प्रदर्शन के सामने झुकी सरकार, सन्नी लिओनी का न्यू ईयर इवेंट कैंसिल

0
280

मुम्बई। नये साल की पूर्व संध्या पर बैंगलुरु में होने वाला अभिनेत्री सन्नी लिओनी का न्यू ईयर लाइव कंसर्ट कैंसिल कर दिया गया है। पुलिस और सरकार ने कार्यक्रम के आयोजन को अनुमति देने से इंकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर 2017 की रात को नागवाड़ा​ स्थित होटल व्हाइट ओर्चिड में आयोजित होने वाले एक निजी नव वर्ष की पूर्व संध्या कार्यक्रम में सन्नी लिओनी लाइव परफॉर्म करने वाली थीं।

लेकिन, कन्नड़ संस्कृति समर्थक समूह के विरोध प्रदर्शन के चलते कर्नाटक सरकार और बैंगलुरु पुलिस ने इवेंट आयोजित करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।

बता दें कि कार्यक्रम का विरोध करने वाले कर्नाटक रक्षना वेदिका युवा सेना संगठन ने धमकी दी थी कि यदि सन्नी लिओनी का न्यू ईयर इवेंट कैंसिल नहीं किया गया तो सामूहिक आत्महत्या की जाएगी।

उधर, समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंग रेड्डी ने कहा, ‘मैंने अधिकारियों को ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया है। सन्नी​ लिओनी को यहां मत लाइए। लोग कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। आयोजकों को कन्नड़ संस्कृति और साहित्य से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने दीजिए, जो हमारी धरोहर हैं।’