Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News रणवीर सिंह की अगली फिल्म का एलान, दिव्यंग ठक्कर का निर्देशन डेब्यु

रणवीर सिंह की अगली फिल्म का एलान, दिव्यंग ठक्कर का निर्देशन डेब्यु

0
496

रणवीर सिंह की यशराज फिल्म्स के साथ एक और फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार इस फिल्म का नाम जयेशभाई जोरदार है। इसका निर्देशन गुजराती अभिनेता और नवोदित निर्देशक दिव्यंग ठक्कर, जो गुजराती सुपरहिट फिल्म बे यार और केवी रीते जाइश में अद्भुत अभिनय कर चुके हैं, करेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए रणवीर सिंह ने कहा, ‘फिल्म की पटकथा काफी दिलचस्प है। यह फिल्म काफी रोचक होगी और यह हर किसी के लिए है।’

इसके अलावा रणवीर सिंह ने दिव्यंग ठक्कर के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को बड़ी रोचकता के साथ तैयार किया गया। दोनों ही स्टार इस वीडियो में गुजराती बोलते हुए नजर आए हैं।