Monday, September 28, 2026
Home Latest News देखा कि नहीं, आयुष्मान खुराना की ‘आर्टिकल 15’ का ट्रेलर?

देखा कि नहीं, आयुष्मान खुराना की ‘आर्टिकल 15’ का ट्रेलर?

0
256

एक के बाद एक हिट फिल्म देने वाले फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना एक और हिट देने की तैयारी में हैं। जी हां, उनकी अगली क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘आर्टिकल 15’ का ट्रेलर देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।

अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म Article 15 का ट्रेलर गुरूवार को रिलीज हुआ, जो उत्तर प्रदेश की कुछ घटनाओं पर आधारित हैं।

फिल्म की कहानी ऐसी दलित लड़कियों पर आधारित है, जिनके साथ पहले बलात्कार किया जाता है और बाद में पेड़ पर लटका दिया जाता है।

Ayushman Khurrana पुलिस अधिकारी के किरदार में जबरदस्त लग रहे हैं। फिल्म का विषय और संवाद काफी प्रभावशील हैं। Anubhav Sinha ने इस फिल्म में जात-पात, ऊंच-नीच, यौन शौषण और हिंसा को कवर करने की कोशिश की है। फिल्म आर्टिकल 15 आगामी 28 जून को रिलीज होगी।