Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News जानिए ! कहां व्‍यस्‍त हैं रणबीर सिंह ?

जानिए ! कहां व्‍यस्‍त हैं रणबीर सिंह ?

0
243

मुंबई। अपने जोशीले अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इस वक्त बहुत व्यस्त हैं। वह ब्रांड के विज्ञापनों, आदित्य चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ की तैयारी व एक पुरस्कार समारोह की प्रस्तुति के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

रणवीर सिंह को शुक्रवार को दुबई में टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (टीओआईएफए) समारोह में प्रस्तुति देनी है। इसके अलावा वह ब्रांड के विज्ञापनों व फिल्म की तैयारी में भी जुटे हुए हैं।

एक विज्ञापन के सेट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “हम वास्तव में यह देखकर हैरान हैं कि रणवीर कितना काम कर सकते हैं। उन्होंने यह जो नया विज्ञापन साइन किया है, इसके लिए लगातार 16 घंटों तक शूटिंग की। उन्होंने कोई ब्रेक भी नहीं लिया। टीओआईएफए का अभ्यास और फिल्म की तैयारी उन्हें व्यस्त रखे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह चाहते थे कि विज्ञापन अच्छा दिखे व लगे।”

रणवीर टीओआईएफए में महानायक अमिताभ बच्चन के सम्मान में उनकी फिल्मों के गाने पर एक विशेष डांस प्रस्तुति देंगे।(आईएएनएस)