IIFA 2016 में रणवीर ने तारीफ की या प्रपोज?

0
174

मैड्रिड। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की नजदीकियां कौन नहीं जानता। यह दोस्‍ती है या दोस्‍ती से बढ़कर कुछ और कहना मुश्‍किल है। पहली नजर में दोनों के बीच अच्छा जुड़ाव दिखाई देता है, लेकिन न ही रणवीर और न ही दीपिका ने आधिकारिक तौर पर अपना रिश्ता स्वीकार किया है।

हालांकि, यहां शनिवार रात को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) अवॉर्ड्स के मंच पर जब दीपिका पादुकोण ने ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के गीत पर प्रस्तुति दी, तो रणवीर सिंह ने कहा कि दीपिका की प्रस्तुति देखकर वह बेहद प्रभावित हो गए हैं।

ranveer singh deepika padukone

फिल्म में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार लेते समय भी रणवीर सिंह ने अपने भाषण में दीपिका पादुकोण का जिक्र किया।

रणवीर सिंह ने कहा, “मैं उस प्रस्तुति से बेहद प्रभावित हो गया था। लीला से राम, मस्तानी से बाजीराव। मैं जानना चाहता हूं कि अगला क्या है? तुम बेहद उम्दा कलाकार हो।”

रणवीर सिंह ने कहा, “दीपिका, तुमसे ज्यादा मुझे कुछ भी खुशी नहीं देता। तुम्हारे साथ यह पुरस्कार लेने से ज्यादा मुझे कुछ भी खुशी नहीं देता।”

हालांकि, उन्होंने दीपिका को एक अच्छा कलाकार कहा, लेकिन खबरें थीं कि दोनों का रिश्ता टूट गया है।

रणवीर सिंह ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को ट्विटर पर लिखा, “लीला से राम..मस्तानी से बाजीराव, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री से सर्वश्रेष्ठ कलाकार दीपिका पादुकोण। आईफा 2016, कोई शक।”

चार दिवसीय यह समारोह 23 जून को शुरू हुआ था। मेड्रिड आईफा का आयोजन करने वाला चौथा यूरोपीय स्थान है। अब यह तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ही जानें कि यह रणवीर सिंह की दोस्‍ती वाली फीलिंग थी या प्रपोज।

-आईएएनएस/Filmikafe