Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News रणवीर की नजर में ये अभिनेता है ऊर्जावान

रणवीर की नजर में ये अभिनेता है ऊर्जावान

0
209

मुंबई। कथित तौर पर रणवीर, संजय लीला भंसाली की तीसरी फिल्म ‘पद्मावती’ में तीसरी बार उनके साथ काम कर सकते हैं, लेकिन रणवीर सिंह ने कहा कि वह आगामी परियोजनाओं के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस उद्योग में अक्षय कुमार सर्वाधिक उर्जावान कलाकार हैं।

रणवीर सिंह ने कहा, “अगर आप ऊर्जा की बात करें तो दिमाग में सबसे पहला नाम अक्षय कुमार का आता है। वह स्वस्थ जीवन शैली जी रहे हैं। वह धूम्रपान या शराब नहीं पीते। जल्दी उठते हैं और रोजाना कसरत करते हैं।”

akshay kumar 005

‘रणवीर सुपरस्‍टार सिंह’ कहे जाने के बारे में रणवीर सिंह ने कहा, “धन्यवाद। मैं इसे तारीफ के रूप में लेता हूं। मैं भगवान का आभारी हूं कि मुझे अच्छा काम मिला और दर्शकों ने इसे पसंद किया।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मेरी कुछ आगामी परियोजनाएं प्रासंगिक हैं। मैं ऐसा पहला शख्स हूं, जिसके बारे में आपको सब पता है।”

रणवीर अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के लिए तैयार हैं। यह आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित है। फिल्म नौ दिसंबर को रिलीज होगी। -आईएएनएस