Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्‍व कर खुश हैं ऋचा चढ्डा

भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्‍व कर खुश हैं ऋचा चढ्डा

0
252

मुंबई। कान्स फिल्मोत्सव में तीसरी बार शामिल होने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि वह इस समारोह में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व कर काफी खुश हैं। इस फिल्मोत्सव में उनकी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ को प्रदर्शित किया गया।

ऋचा ने अपने एक बयान में कहा, “मुझे तीन बार इस फिल्मोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और इसमें भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व कर काफी खुश महसूस कर रही हूं।”

richa chadha 002
ऋचा ने 2012 में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में अपने किरदार से दर्शकों की प्रशंसा पाई थी। कान्स में उनकी फिल्म ‘मसान’ को जोरदार प्रशंसा के साथ दो पुरस्कार भी मिले।

साड़ी में इस फिल्मोत्सव में पहुंची ऋचा ने कहा, “इस बार का दौरा अंतिम मिनट में तय हुआ था, लेकिन मैं खुश हूं कि एक अच्छे फैशन को अपना पाई और इसके लिए स्टाइलिस्ट को शुक्रिया।”

-आईएएनएस