Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News दिल्‍ली में कोहरा, होटल की जिम में ऋचा चड्ढा और लोग!

दिल्‍ली में कोहरा, होटल की जिम में ऋचा चड्ढा और लोग!

0
410

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड बोल्‍ड अदाकारा ऋचा चड्ढा इनदिनों अपनी एक फिल्‍म की शूटिंग के लिए दिल्‍ली में डेरे डाले हुए हैं। लेकिन, शहर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। ऐसे में कसरत करने के लिए ऋचा चड्ढा को कसरत के लिए होटल की जिम का सहारा लेना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार अभिनेत्री दिल्‍ली में फुकरे रिटर्न्‍स की शूटिंग कर रही हैं। ऋचा चड्ढा को यूं तो खुली हवा में व्यायाम करना पसंद है, लेकिन मौसम का हाल देखते हुए ऋचा चड्ढा ने योग को व्यायाम के लिए अपनाया है। इसके साथ ही अभिनेत्री होटल की जिम में कसरत कर रही हैं, ताकि स्वस्थ और खुश रह सकें।

ऋचा चड्ढा ने कहा, “यह सर्दियों का समय है और इस समय पर सुबह कोहरा बहुत ज्यादा रहता है। मुझे इस कारण कमरे के अंदर रहकर की जाने वाली कसरत को अपनाना पड़ रहा है। इस कारण मैं होटल के अंदर ही जिम कर रही हूं।”

ऋचा चड्ढा ने कहा कि यह उनके लिए थोड़ा अजीब भी होता है, क्योंकि जिम में उनके आस-पास कसरत कर रहे लोगों को अचानक अहसास होता है कि उनके साथ जो लड़की जिम में है, वह फिल्मों में आती है।

ऋचा चड्ढा ने कहा कि जिस दिल्ली शहर में वह पली-बढ़ीं, वह अब पहले जैसा पार्कों और हरियाली से भरा हुआ नहीं है। ऊंची इमारतें और फ्लाईओवर ज्यादा बन गए हैं। -आईएएनएस