Thursday, August 13, 2026
Home Gossip/News ऋचा को भी पता नहीं कब रिलीज होगी ‘कैबरे’

ऋचा को भी पता नहीं कब रिलीज होगी ‘कैबरे’

0
215

मैड्रिड। निर्माता निर्देशक पूजा भट्ट और टी-सीरीज कंपनी निर्मित फिल्‍म कैबरे रिलीज होते होते ऐसी टली कि उसके रिलीज होने की तारीख उसके कलाकारों को भी पता नहीं चल पा रही है।

जी हां, हाल में जब फिल्‍म कैबरे की रिलीज डेट के बारे में अभिनेत्री ऋचा भट्ट से पूछा गया तो ऋचा चड्ढा ने कहा कि उन्हें फिल्म की रिलीज में हो रही देरी के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Richa Chadha Cabaret

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड समारोह के 17वें संस्करण के ‘ग्रीन कार्पेट’ पर शनिवार को ऋचा चड्ढा ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “मुझे फिल्म की रिलीज तारीख को आगे बढ़ाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे लगता है कि निर्माता आपको इसके पीछे का सही कारण बता सकते हैं।”

गौरतलब है कि ‘कैबरे’ फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो डांस जगत में नाम कमाने की इच्छा लिए झारखंड के एक छोटे से गांव से अपने जीवन के सफर को शुरू करती है। इस फिल्म में डांस के अलावा प्यार और रोमांस का भी तड़का है।

कौस्तव नारायण नियोगी निर्देशित तथा पूजा भट्ट और भूषण कुमार द्वारा सह-निर्मित फिल्म पहले इस साल मई में रिलीज होनी थी, लेकिन इसकी तारीख को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया। लेकिन, अब भी फिल्म को रिलीज का इंतजार है।

हमारे सूत्रों का मानना है कि फिल्‍म कैबरे के पीछे देरी होने का मुख्‍य कारण फिल्‍म निर्माता कंपनी टी-सीरीज की एक के बाद एक फिल्‍म क्रमश: सरबजीत और जुनूनियत का रिलीज होना है। मई में निर्माता कंपनी का ध्‍यान फिल्‍म सरबजीत पर था और जून का महीना जुनूनियत की रिलीज डेट को एडजस्‍ट करने में निकल गया।

-आईएएनएस