Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News ऋचा चढ्डा जापानी फिल्‍म महोत्‍सव की ज्‍यूरी में शामिल

ऋचा चढ्डा जापानी फिल्‍म महोत्‍सव की ज्‍यूरी में शामिल

0
226

मुंबई। नारा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जूरी का हिस्सा बनकर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही हैं।

Richa Chadha 001

माराकेश अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा रह चुकीं ऋचा चढ्डा ने अपने बयान में कहा, ‘मैं जूरी का हिस्सा बनकर नारा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जाने को उत्साहित हूं। यह बड़े सम्मान की बात है, क्योंकि मुझे नाओमी कवासे (महोत्सव की निदेशक) ने बुलाया है। मैं पिछले साल माराकेश के दौरान उनकी दोस्त बन गई थी।’

ऋचा चढ्डा कहती हैं कि नाओमी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता हैं। नारा जैसे खूबसूरत ऐतिहासिक शहर में वह पहली बार जा रही हैं।

ऋचा चढ्डा के अनुसार, इस विलक्षण शहर को देखने के अलावा ढेर सारी फिल्में देखना मजेदार रहेगा।
– आईएएनएस