Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News रियो ओलम्पिक में सद्भावना दूत होंगे सलमान

रियो ओलम्पिक में सद्भावना दूत होंगे सलमान

0
211

नई दिल्ली | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस वर्ष होने वाले रियो ओलम्पिक में भारत की ओर से सद्भावना दूत होंगे। इसकी घोषणा शनिवार को की गई।

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने यहां अपने मुख्यालय में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि सलमान को दावेदारों की सूची में शामिल दो-तीन नामों में से चुना गया, जिसमें शाहरुख खान और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल था।

Salman Khan

बताया जाता है कि आईओए ने सलमान को सद्भावना दूत के रूप में इसलिए चुना, क्योंकि खिलाड़ियों और युवाओं पर उनका अच्छा प्रभाव है। 50 वर्षीय सलमान ‘यूथ आइकन’ हैं और देशभर में ‘बॉडीबिल्डिंग’ प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

सलमान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ है, जो एक पहलवान के जीवन पर आधारित है।

ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी बॉलीवुड कलाकार को ओलम्पिक में भारतीय दल के सद्भावना दूत के रूप में पेश किया जा रहा है। आईएएनएस