Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News ऋषि कपूर को पटकथा ने उलझन में डाला

ऋषि कपूर को पटकथा ने उलझन में डाला

0
192

मुम्‍बई। बॉबी अभिनेता ऋषि कपूर के पास एक अच्‍छी पटकथा आई है। मगर, पटकथा के किरदारों ने ऋषि कपूर को उलझन में डाल दिया है।

इसी वर्ष ‘कपूर एंड सन्स’ में वयोवृद्ध व्यक्ति का किरदार निभाने वाले ऋषि कपूर ने ट्वीट कर अपनी इस परेशानी को साझा किया।

Rishi kapoor big
ऋषि कपूर ने लिखा, “एक बेहतरीन पटकथा पढ़ी। मैंने काफी समय बाद एक फिल्म के लिए हां कहूंगा। समझ में नहीं आ रहा कौन सा किरदार लूं? सभी तीन किरदार बेहतरीन हैं”।

हालांकि, ऋषि कपूर ने इस बारे में खुलकर नहीं बताया। हां, एक बात तो पक्‍की है कि ऋषि कपूर जल्‍द ही पर्दे पर अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

ऋषि कपूर काफी चूजी हैं। कुछ महीने पहले ऋषि कपूर ने कमल हासन की भेजी एक पटकथा को वापसी भेज दिया था, क्‍योंकि उनको किरदार में अधिक मजा नहीं आया।

-आईएएनएस