Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News रितेश देशमुख ‘बैंजो’ की कहानी के दीवाने!

रितेश देशमुख ‘बैंजो’ की कहानी के दीवाने!

0
205

मुंबई। लंबे अर्से बाद सोलो स्‍टार फिल्‍म बैंजो के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले रितेश देशमुख का कहना है कि आगामी फिल्म ‘बैंजो’ की कहानी सुनते ही, उन्हें इस कहानी और किरदार से प्यार हो गया।

रितेश देशमुख का कहना है, “जब मैंने फिल्म की पटकथा सुनी तो मुझे कहानी और किरदार से प्यार हो गया। आप पहले कहानी सुनते हैं और अगर किरदार भी अच्छा हो, तो फिर इसमें दिलचस्पी पैदा होती है। मैं और रवि (जाधव) दोनों अच्छे दोस्त हैं। ‘बालक-पालक’ के बाद हम साथ काम करना चाहते थे और ‘बैंजो’ का हिस्सा बनने को लेकर हम उत्साहित थे।”

Riteish deshmukh 002

फिल्म में स्ट्रीट म्यूजिशियन का किरदार निभा रहे रितेश ने बताया कि संगीतकार विशाल शेखर का संगीत फिल्म का मुख्य किरदार है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित, मराठी फिल्म निर्देशक रवि जाधव को ‘नटरंग’, ‘बालक-पालक’, ‘टाइमपास’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

फिल्म 19 अगस्त को रिलीज होगी। रवि जाधव की यह पहली हिंदी फिल्म है। इसमें अभिनेत्री नरगिस फाखरी डीजे का किरदार निभा रही हैं। रितेश को इससे पहले ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में देखा गया था।

-आईएएनएस