Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अजय और शाह रुख के बाद अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे...

अजय और शाह रुख के बाद अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे रोहित शेट्टी

0
223

मुम्‍बई। गोलमाल, चैन्‍ने एक्‍सप्रेस, दिलवाले जैसी फिल्‍में बना चुके फिल्‍मकार रोहित शेट्टी अब बॉलीवुड स्‍टार अक्षय कुमार के साथ फिल्‍म करने जा रहे हैं। लेकिन, ख़बर में जरा सा ट्विस्‍ट है कि इस बार रोहित शेट्टी निर्देशक की नहीं बल्‍कि एक निर्माता की हैसियत से अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे।

जी हां। रोहित शेट्टी निर्मित इस फिल्‍म का निर्देशन फिल्‍मकार प्रियदर्शन करेंगे, जो अक्षय कुमार के पसंदीदा फिल्‍मकारों में से एक हैं। फिल्‍मकार प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार काफी फिल्‍में बर चुके हैं।

rohit shetty

इस फिल्‍म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, फिल्‍म का नाम तय नहीं हुआ है। अभिनेत्री का चुनाव भी बाकी है। यदि सूत्रों से मिली जानकारी पर यकीन किया जाए तो फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है।

गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से फिल्‍मकार प्रियदर्शन हिन्‍दी सिने जगत में वापसी करने का अच्‍छा मौका तलाश रहे थे। चर्चा है कि पिछले दिनों अक्षय कुमार ने एक सुपरहिट फिल्‍म सीरीज में काम करने के लिए प्रियदर्शन को बतौर निर्देशक रखने तक की मांग की थी।

Omg! अक्षय कुमार नहीं करेंगे इस बड़ी अभिनेत्री के साथ काम!

चलते चलते…
कुछ दिन पहले ख़बर थी कि अक्षय कुमार उमंग कुमार की अगली फिल्‍म फाइव  में पांच किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्‍ट के बारे में जानकारी नहीं है। और अक्षय कुमार खुद हैरान कि इस प्रोजेक्‍ट से उनका नाम कहां से और कैसे जुड़ा।