Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News इस फिल्‍म का Remake नहीं बनाएंगे रोहित शेट्टी

इस फिल्‍म का Remake नहीं बनाएंगे रोहित शेट्टी

0
243

मुंबई। रीमेक मास्‍टर के रूप में जाने जाते फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वे 1989 की सुपर डुपर हिट फिल्‍म का रीमेक नहीं बनाएंगे।

रोहित शेट्टी से एक कार्यक्रम के दौरान जब उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा गया, तो रोहित शेट्टी ने कहा कि दर्शकों को मेरी कमी खलने दीजिए। मैं अगले माह घोषणा करूंगा कि मैं क्या कर रहा हूं।

‘राम लखन’ का रीमेक बनाने और इसके लिए कलाकारों का चयन करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम इसे नहीं बना रहे हैं। मैं और करन कुछ और कर रहे हैं। हम बहुत जल्द आपको बताएंगे कि हम क्या कर रहे हैं।”

rohit shetty 001
दरअसल, लंबे समय से ख़बर आ रही थी कि रोहित शेट्टी की अगली फिल्‍म राम लखन रीमेक हो सकती है। मगर, साथ साथ में ख़बरें ऐसी भी थी कि रोहित शेट्टी को दिलवाले के बाद स्‍टार नहीं मिल रहे, विशेषकर वैसे, जैसे रोहित शेट्टी चाहते हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ‘राम लखन’ का रीमेक बनाने की योजना ठंडे बस्ते में चली गई है या इसे अस्थायी रूप से छोड़ दिया गया है।

-आईएएनएस