Saturday, August 15, 2026
Home Gossip/News Wow! कुछ ऐसी दिखेगी रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल अगेन’ टीम

Wow! कुछ ऐसी दिखेगी रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल अगेन’ टीम

0
205

मुम्‍बई। गोलमाल सीरीज की अगली फिल्‍म गोलमाल अगेन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूटिंग शुरू होने के साथ ही रोहित शेट्टी ने अपने प्रशंसकों में रोमांच भरने के लिए गतिविधियां भी शुरू कर दी है।

फिल्‍मकार रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्‍म गोलमाल अगेन की टीम का ग्रुप फोटो सामने आ चुका है। इस फोटो में फिल्‍म के सभी सितारे स्‍टाइलिश गेटअप में हैं।

इस फोटो में रोहित शेट्टी के अलावा अजय देवगन, तब्‍बू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, कुणाल खेमु, श्रेयश तलपदे, तुषार कपूर नजर रहे हैं।

दरअसल, 14 मार्च 974 को मुम्‍बई में रोहित शेट्टी का जन्‍म हुआ था, ऐसे मौके पर यदि गोलमाल टीम रोहित शेट्टी के प्रशंसकों को कुछ स्‍पेशल नहीं देगी तो कब देगी।