Friday, June 12, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार की रुस्तम का फर्स्ट लुक जारी

अक्षय कुमार की रुस्तम का फर्स्ट लुक जारी

0
266

‘एयरलिफ्ट’ से सिने प्रेमियों के दिल जीत चुके अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म है ‘रुस्तम’का पहला लुक भी जारी किया। इसमें अक्षय कुमार नौसेना अधिकारी रूप में दिखाई दे रहे हैं।

टीनू सुरेश देसाई द्वारा​ निर्देशित फिल्म ‘रुस्तम’ का फार्स्ट लुक जारी करते हुए सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने लिखा कि सजा-धजा ऑफिसर, परिवार को समर्पित, अपने सम्मान की लड़ाई लड़ता हुआ, पता है वह कौन है? रुस्तम। उसके बारे में 12 अगस्त को जानिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट विपुल रावल ने लिखी है। 1950 के दशक के आखिर की पृष्ठभूमि लिए हुई रुस्तम सच्ची घटना पर आधारित है। यह 12 अगस्त को सिनेमा घरों में आएगी।

रुस्तम की शूटिंग भारत के अलावा ब्रिटेन में भी की जाएगी। फिल्म रुस्तम का संगीत अंकित तिवारी ने तैयार किया है।