Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News क्‍या अक्षत वर्मा की अगली फिल्‍म में होंगे सैफ ?

क्‍या अक्षत वर्मा की अगली फिल्‍म में होंगे सैफ ?

0
141

मुम्‍बई। ‘देली बेली’ फेम अक्षत वर्मा निर्देशन में डेब्‍यु करने जा रहे हैं। पटकथा रीडिंग सेशन जोर शोर से चल रहा है और फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द शुरू होने की संभावना है।

इतना ही नहीं, सैफ अली ख़ान फिल्म के स्क्रिप्ट-रीडिंग सेशन से निकलते देखे गए थे और इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या यह फिल्म ‘देली बेली’ जैसी है? तो इस पर सैफ अली ख़ान ने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता। यह थोड़ी अलग है। शायद आपको यह अक्षत से पूछना चाहिए। वह एक बढ़िया निर्देशक हैं। वह न केवल अच्छा लिखते हैं बल्कि आपको अच्छा अभिनय कराना भी सिखाते हैं, इसलिए मैं उत्साहित हूं।”

saif ali khan
साथ ही साथ सैफ अली ख़ान कह गए, ”यह स्‍क्रिप्‍ट रीडिंग है दोस्‍तो, वहां साथ में काम करने के बारे में कुछ नहीं है। मैं नहीं जानता कि यह ख़बर है। यह काफी अच्‍छा है, किंतु हम केवल पटकथा पढ़ रहे हैं। हम ऐसा हर समय करते हैं”

पिछले समय से ख़बर तो आ रही है कि सैफ अली ख़ान अक्षत वर्मा की फिल्‍म में काम करेंगे, किंतु, अभी तक इस मामले में स्‍पष्‍टता सामने नहीं आई है। उधर, इस फिल्‍म से जुड़े कलाकार अक्षय ओबरॉय फिल्‍म को लेकर काफी उत्‍सुक हैं और रिर्हसल जारी है। फिल्‍म की शूटिंग एक दो दिन में शुरू होने की बात भी कही जा रही है।

क्‍या सैफ अली ख़ान फिल्‍म के साथ बातौर निर्माता जुड़ेंगे या फिल्‍म में अभिनय भी करेंगे ? आख़िर सैफ पटकथा पढ़ने में इतनी दिलचस्‍पी क्‍यों ले रहे हैं ?

-आईएएनएस