Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सारा अली खान के डेब्‍यु को लेकर सैफ अली खान ने तोड़ी...

सारा अली खान के डेब्‍यु को लेकर सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्‍पी

0
232

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्‍यु को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हो रही हैं। इस मामले में पहली बार सारा अली खान के वालिद सैफ अली खान ने चुप्‍पी तोड़ते हुए खुलकर बात की।

सैफ अली खान ने कहा, ‘मुझे काफी अच्छा लगेगा कि सारा अली खान को करण जौहर लांच करते हैं क्‍योंकि करण जौहर एक बेहतरीन निर्माता-निर्देशक हैं।”

रंगून अभिनेता ने कहा, ‘मैं केवल इतना कहना चाहूंगा कि अगर सारा आलिया भट्ट की तरह सफल होती हैं तो यह हमारे लिए भी खुशी और गर्व की बात होगी।’

चर्चा है कि करण जौहर सारा अली खान को डेब्‍यु करवाने जा रहे हैं। हालांकि, करण जौहर किस फिल्‍म से सारा अली खान को लांच करेंगे, इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई जबकि सारा का नाम करण जौहर के हर भावी प्रोजेक्‍ट के साथ जोड़ दिया जाता है।

-आईएएनएस