Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सारा अली खान के इस कदम से नाखुश हैं अब्‍बा जान सैफ

सारा अली खान के इस कदम से नाखुश हैं अब्‍बा जान सैफ

0
265

मुंबई। सारा अली खान, जो अभिषेक कपूर की फिल्‍म केदारनाथ से अभिनय पारी शुरू करने जा रही है, से उनके अब्‍बा सैफ अली खान नाराज चल रहे हैं।

दरअसल, सैफ अली खान नहीं चाहते हैं कि सारा भी अभिनय जगत में कदम रखे। हालांकि, नवाब की पूर्व पत्‍नी अमृता सिंह, मां शर्मिला टैगोर, बहन सोहा अली खान और पत्‍नी करीना कपूर भी फिल्‍म जगत से हैं।

बता दें कि हाल ही में अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ साइन की है। हालांकि, इससे पहले कहा जा रहा था कि सारा फिल्‍मकार करण जौहर के बैनर तले अभिनय पारी शुरू करेगी।

डीएनए को दिए एक इंटरव्‍यू के मुताबिक सैफ अली खान नहीं चाहते कि सारा अली खान अभिनय पारी शुरू करे क्‍योंकि फिल्‍म जगत भय से भरा हुआ है। यह कोई स्‍थायी पेशा नहीं है। यहां पर अच्‍छा काम करने के बाद भी सफलता मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं।

फोटो Bollywood Buzz से

सैफ अली खान के मुताबिक उन्‍हें समझ नहीं आ रहा है कि सारा अली खान न्‍यूयॉर्क में पढ़ने लिखने के बावजूद वहां क्‍यों नहीं रहना चाहती और वहां पर अपनी पढ़ाई के मुताबिक पेशा क्‍यों नहीं अपनाती। सैफ ने अभिनय संबंधी लिए सारा अली खान के फैसले में अपनी मौजूदगी से इंकार कर दिया है। हालांकि, सैफ अली खान ने जरूरत पड़ने पर सारा अली खान की मदद करने की बात कही।

हैरानीजनक बात तो यह है कि कुछ महीने पहले ही सैफ अली खान ने सारा अली खान के अभिनय डेब्‍यु को अच्‍छा करार दिया था, जबकि सारा अली खान करण जौहर के बैनर तले बॉलीवुड में प्रवेश करने जा रही थीं।

सारा अली खान के डेब्‍यु को लेकर सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्‍पी