Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News साजिद चले आदित्‍य चोपड़ा की राह!

साजिद चले आदित्‍य चोपड़ा की राह!

0
228

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला फिल्‍म निर्माता आदित्‍य चोपड़ा की राह पर चल दिए हैं। ख़बर है कि साजिद नाडियादवाला न्‍यूकमर के साथ तीन फिल्‍मों का अनुबंध करने लगे हैं, जैसे आदित्‍य चोपड़ा करते हैं।

मिली जानकारी अनुसार जैकी श्रॉफ बेटे टाइगर श्रॉफ को फिल्‍म जगत में प्रवेश करवाने के बाद अब साजिद अहान शेट्टी को बड़े पर्दे पर उतारे जा रहे हैं।

अहान शेट्टी सुनील शेट्टी के बेटे हैं। साजिद आहन शेट्टी को अपने बैनर तले बॉलीवुड में प्रवेश करवाएंगे। मगर, साजिद ने कथित तौर पर आहन के साथ तीन फिल्‍में करने का अनुबंध किया है।

sajid nadiadwala

हालांकि, सुनील शेट्टी के बेटे अहान को पहले सलमान ख़ान बड़े पर्दे पर उतारने वाले थे। मगर, अब आहन का फिल्‍मी करियर साजिद शुरू करेंगे। गौरतलब है कि सलमान ख़ान ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को ‘हीरो’ आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ बड़े पर्दे पर उतारा था। मगर, फिल्‍म बुरी तरह पिट गई।

अहान के लिए पटकथा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सम्भावना है कि साजिद, अहान के साथ बनने वाली फिल्मों की घोषणा आगामी माह में कर देंगे।