Saturday, May 23, 2026
Home Gossip/News जब फोटोग्राफर ने सलमान खान से कहा, ‘चुपके से भाग्यश्री को चूम...

जब फोटोग्राफर ने सलमान खान से कहा, ‘चुपके से भाग्यश्री को चूम लो’ तो क्‍या हुआ?

0
434

मैंने प्‍यार किया फेम भाग्‍यश्री बड़े पर्दे पर लंबे अर्से बाद लौट रही हैं। जल्‍द ही भाग्‍यश्री प्रभास की जान और कंगना रनौट की तलैवी में नजर आएंगी।

बड़े पर्दे पर अपनी वापसी को लेकर भाग्‍यश्री काफी उत्‍सुक हैं और भाग्‍यश्री ने मीडिया से बातचीत करना भी शुरू कर दिया है।

इस सिलसिले में हाल ही में भाग्‍यश्री ने डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत और इस बातचीत के दौरान भाग्‍यश्री ने अपनी सुपरहिट फिल्‍म मैंने प्‍यार किया से जुड़ा एक किस्‍सा शेयर किया।

इस बातचीत के दौरान भाग्‍यश्री ने बताया कि किस तरह मैंने प्‍यार किया के सेट पर एक फोटोग्राफर सलमान खान के साथ उनके गैर जरूरी गर्मागम फोटो उतारना चाहता था।

फोटोग्राफर का नाम लिए बिना बातचीत करते हुए भाग्‍यश्री ने कहा, ‘वो सलमान और मेरे कुछ गैर जरूरी हॉट फोटोग्राफ लेना चाहता था। इसके लिए वह सलमान खान को एक साइड ले गया और उससे कहा, ‘मैं जब कैमरा सेट करूंगा, तुम उसको पकड़ लेना और समूच कर लेना।’
भाग्‍यश्री ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता था कि सलमान या उस फोटोग्राफर को पता था कि मैं उनके समीप खड़ी हुं और मुझे हर शब्‍द सुनाई दे रहा है। कुछ सकिंटों के बाद मुझे झटका सा लगा, जब सलमान खान ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं ऐसा कुछ भी नहीं करने वाला। अगर आपको ऐसा कोई पोज़ चाहिए, तो आप भाग्यश्री से पूछिए।’ मुझे सलमान खान का वो जवाब सम्मानभरा लगा और तभी मुझे अहसास हुआ कि मैं सेफ लोगों के साथ हूं।

वैसे बता दें कि सलमान खान बड़े पर्दे पर अभिनेत्रियों को किस सीन नहीं करते हैं क्‍योंकि ऐसा करना सलमान खान को थोड़ा सा अजीब महसूस करवाता है।

सलमान खान ने इस बारे में बात करते हुए एक इंटरव्‍यू में कहा था, ‘मुझे अजीब सा महसूस होता था, जब मैं घर पर वीडियो होम सिस्‍टम में फिल्‍म देखता था। हमारा परिवार अंग्रेजी फिल्‍में देखता था, और जब फिल्‍म के नायक और नायिका स्‍क्रीन पर किस सीन करते थे, आप जानते हैं, हम थोड़ा अजीब सा महसूस करते हैं और घूम जााते हैं, बातें शुरू कर देते हैं। यह बात मेरे जेहन में अटक गई और मैंने पर्दे पर कभी भी ऐसा नहीं किया।’