Saturday, April 4, 2026
Home Gossip/News बड़ा खुलासा! शादी करना चाहते हैं सलमान

बड़ा खुलासा! शादी करना चाहते हैं सलमान

0
201

मुंबई। यदि आप सोच रहे हैं कि सलमान ख़ान शादी करने के लिए कभी तैयार नहीं थे तो आपको दोबारा सोचने की जरूरत है क्‍योंकि सलमान ने शादी को लेकर पूछ गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए जो कहा वो चौंका देने वाला है।

टेलीविजन चैनल ‘जी टीवी’ के संगीत रियेलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में आए सलमान ख़ान से शादी के बारे में जब पूछा गया, तो सलमान ख़ान ने कहा, “मैं हमेशा से ही प्यार के मामले में बदकिस्मत रहा हूं, लेकिन इस मामले में मुझे लेकर लोगों की धारणा आम तौर पर गलत रही है। वास्तव में मैं शादी करने के लिए मरा जा रहा हूं।”

salman khan with mothers

साथ ही सलमान ख़ान ने यह भी कहा, ‘ मुझे कई बार सामने वाले पक्ष का इंतजार रहा। पुरुषों के पास कहने को बहुत कुछ नहीं होता। निर्णय तो वास्तव में महिलाएं लेती हैं।’

सलमान ख़ान हमेशा अपने संबंधों के लिए सुर्खियों में रहे हैं। फिर चाहे वह संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों को डेट करना हो या ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनका विवादस्पद रिश्ता। हाल ही में लूलिया वंतूर के साथ उनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सलमान अपनी आगामी फिल्म सुलतान के प्रचार के लिए संगीत रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में पहुंचे थे।

-आईएएनएस