Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News कोरियाई फिल्म वेटरन के हिन्दी रीमेक में दिखेंगे सलमान खान

कोरियाई फिल्म वेटरन के हिन्दी रीमेक में दिखेंगे सलमान खान

0
353

मुम्बई। सुपर स्टार सलमान खान ने एक और फिल्म करने की घोषणा कर दी है। हाल ही में सलमान खान ने दबंग 3 और इंशाल्लाह करने का एलान किया था।

हाल ही में सलमान खान ने एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत करते हुए कहा कि इन दोनों फिल्मों के बाद वह कोरियाई फिल्म वेटरन के हिंदी रीमेक में काम करेंगे।

बातचीत के दौरान सलमान खान ने कहा, ‘मेरे जीजा और फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने कोरियाई फिल्म के अधिकार खरीदे हैं। मैं वेटरन करने जा रहा हूं। यह एक अच्छी फिल्म है और मैं इसकी शू​टिंग संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह करने के बाद करूंगा।’

इस फिल्म में सलमान खान जासूस की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जो अपराध गतिविधियां चलाने वाले सफल और युवा व्यक्ति को लगाम लगाता है।

बता दें कि सलमान खान की अगली फिल्म भारत ईद 2019 पर रिलीज हो रही है, जिसका निर्माण अतुल अग्निहोत्री ने टी सीरीज के साथ मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।