Monday, April 6, 2026
Home Gossip/News यदि ऐसा हुआ तो ‘शेर खान’ में लीड रोल निभाएंगे सलमान खान

यदि ऐसा हुआ तो ‘शेर खान’ में लीड रोल निभाएंगे सलमान खान

0
223

मुम्‍बई। फिल्‍मकार सोहैल खान अपनी अगली फिल्‍म शेर खान की तैयारियों में जुट चुके हैं, जो लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। कहा जा रहा था कि सोहैल खान के इस प्रोजेक्‍ट में सलमान खान लीड भूमिका में नजर आएंगे।

लेकिन, इस बारे में फिल्‍मकार और अभिनेता सोहैल खान ने एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए स्‍पष्‍ट कर दिया कि शेर खान की पटकथा पर काम चल रहा है और कलाकारों का अंतिम चयन बाकी है।

ट्यूबलाइट में अभिनेता सलमान खान के भाई की भूमिका निभाने जा रहे सोहैल खान ने कहा कि यदि शेर खान की केंद्रीय भूमिका गंभीर व्‍यक्‍ति की हुई तो सलमान खान को लिया जाएगा यदि केंद्रीय किरदार युवा हुआ तो इसके लिए टाइगर श्रॉफ या वरुण धवन को अप्रोच की जाएगी।

गौरतलब है कि फ्रीकी अली निर्माता निर्देशक सोहैल खान कबीर खान निर्देशित फिल्‍म ट्यूबलाइट में तीन चार सीन करते हुए नजर आएंगे।