Saturday, April 4, 2026
Home Gossip/News सलमान खान ऐसे करेंगे शाह रुख की रईस का प्रचार

सलमान खान ऐसे करेंगे शाह रुख की रईस का प्रचार

0
242

मुंबई। हाल में एक अवार्ड शो में स्‍टेज शेयर कर चुके अभिनेता सलमान खान और शाह रुख खान जल्‍द ही टेलीविजन पर स्‍क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं।

जी हां, अभिनेजा सलमान खान अपने बेहद लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस-10’ में शाह रुख खान की फिल्म ‘रईस’ का प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि बिग बॉस के 9वें संस्‍करण में सलमान खान ने शाह रुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ का प्रचार किया था।

टेलीविजन चैनल ‘कलर्स’ की ओर से जारी बयान के अनुसार शाह रुख खान और सलमान खान एक बार फिर 20 जनवरी को ‘बिग बॉस-10’ के सेमीफाइनल एपिसोड में साथ नजर आएंगे। इस एपिसोड में शाह रुख खान और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

गौरतलब है कि फिल्मकार राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म रईस में शाह रुख खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी और पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में होंगे। यह 25 जनवरी को रिलीज होगी। -आईएएनएस