नाचते रहिये! जॉली एलएलबी 2 का नया गाना ‘गो पागल’

0
294

मुम्‍बई। अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 का पहला वीडियो गाना गो पागल रिलीज हो चुका है।

संगीत निर्देशक मंजू म्‍यूजिक और रैपर रफ्तार का संयुक्‍त लेखन और मंजू म्‍यूजिक का नचाने वाला संगीत होली के जश्‍न को खास बनाने का दम रखता है।

अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी ने नाचने में अपना पूरा दम खम लगा दिया है। तेज संगीत धुनों के साथ दोनों सितारे ताल से ताल मिलाते हुए नजर आए। अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की जोड़ी जबरदस्‍त लग रही है। हुमा कुरैशी के हवा भाव आकर्षित करते हैं।

हालांकि, गाना मिक्‍स वेजीटेबल जैसा है, जिसमें आप कोई भी सब्‍जी मिला सकते हैं। रफ्तार और नंदी कौर के अलावा गिरीश नकोड़ और मंजू म्‍यूजिक ने भी अपनी आवाज दी है।

सुनिये और पागल हो जाईए। नाचते रहिये। होली है बुरा न मानो।