Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News नवाजुद्दीन के लिए गाएंगे सलमान ख़ान

नवाजुद्दीन के लिए गाएंगे सलमान ख़ान

0
235

मुंबई। होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म हीरो में टाइटल गीत गा चुके सलमान ख़ान अब सोहैल ख़ान की फिल्‍म अली के एक गीत को अपनी आवाज देंगे।

salman khan 003

जानकारी के अनुसार, फिल्‍म अली का यह गीत नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर फिल्‍माया जाएगा, जो फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक गोल्‍फर की भूमिका निभा रहे हैं।

सोहैल ख़ान की फिल्‍म अली एक रोमांटिक फिल्‍म बताई जा रही है। गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी सलमान ख़ान के साथ किक और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्‍में कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक सलमान ख़ान इस कार्य के लिए तैयार हैं।