Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार का काम देखेंगी सलमान खान की एक्‍स मैनेजर!

अक्षय कुमार का काम देखेंगी सलमान खान की एक्‍स मैनेजर!

0
295

मुम्‍बई। सुपर स्टार सलमान खान की एक्‍स मैनेजर रेश्‍मा शेट्टी, जो अप्रैल महीने से सलमान खान से अलग हुई हैं, अब से बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का काम देखेंगी।

बता दें कि रेश्‍मा शेट्टी ने अभिनेता सलमान खान के साथ बातौर मैनेजर 9 साल तक काम किया और अप्रैल 2017 में दोनों राजी खुशी अलग हो गए। रेश्‍मा शेट्टी ने फिल्‍म वांटेड के समय से सलमान खान का हाथ थमा था।

तो इसलिए सलमान खान ने रेश्‍मा शेट्टी को कहा बाय बाय

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेश्‍मा शेट्टी और उनकी कंपनी अभिनेता अक्षय कुमार के पेशेवर कार्यों, फिल्‍म प्रोजेक्‍टों और पीआर मामलों की देखरेख करेगी।

गौरतलब है कि इस समय रेश्‍मा शेट्टी की मैट्रिक्‍स कंपनी सूरज पंचोली, वरुण धवन, आलिया भट्ट, करीना कपूर जैसे फिल्‍मी कलाकारों का काम देखती है।

हालांकि, इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया।