Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News संजय दत्त अस्‍पताल में भर्ती, कोरोना संबंधित रिपोर्ट नेगेटिव

संजय दत्त अस्‍पताल में भर्ती, कोरोना संबंधित रिपोर्ट नेगेटिव

0
2715

सांस संबंधित की शिकायत होने के बाद अभिनेता संजय दत्त को शनिवार रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार संजय दत्त की कोविड 19 संबंधित जांच हो चुकी है और टेस्‍ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Sunjay Dutt
Sunjay Dutt In Movie

सूत्रों का कहना है कि इस समय संजय दत्त की तबीयत काफी अच्‍छी है और सोमवार को अस्‍पताल से छुट्टी मिल सकती है।

61 वर्षीय अभिनेता संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘बस सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं स्‍वस्‍थ हो रहा हूं। इस समय मेडिकल निगरानी में हूं और मेरी COVID-19 रिपोर्ट नेगेटिव है। लीलावती अस्‍पताल के डॉक्‍टरों, नर्सों और अन्‍य स्‍टाफ की मदद और देखभाल के कारण एक या दो दिन में घर चला जाउंगा। आपके स्‍नेह और आशीर्वाद के लिए धन्‍यवाद।’

गौरतलब है कि संजय दत्त अभिनीत फिल्‍म सड़क 2 जल्‍द रिलीज होगी। इस फिल्‍म में संजय दत्त आलिया भट्ट और आदित्‍य रॉय कपूर के साथ स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा संजय दत्त KGF 2 में दमदार भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। KGF 2 संजय दत्त के प्रशंसकों के लिए बेहतरीन फिल्‍म साबित हो सकती है।