Friday, July 24, 2026
Home Gossip/News संजय जाधव की अगली फिल्म ये रे ये रे पैसा का मुहुर्त,...

संजय जाधव की अगली फिल्म ये रे ये रे पैसा का मुहुर्त, स्टार कास्ट का एलान

0
390

मुम्बई। फिल्मकार संजय जाधव की अगली फिल्म ये रे ये रे पैसा का मुहुर्त शॉट पूर्व राज्यपाल डीवाय पाटिल और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की मौजूदगी में लिया गया।

इस मौके पर ​फिल्मकार संजय जाधव ने फिल्म कलाकारों की घोषणा की। इस बार संजय जाधव बिलकुल अगल फिल्म कलाकारों के साथ फिल्म बनाने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार फिल्म में लीड भूमिका सिद्धार्थ जाधव, उमेश कामत और ते​जस्विनी पंडित निभाएंगे जबकि अन्य कलाकारों में संजय नरवेकरए मृणल कुलकर्णी, आनंद इंगले और विशाखा सूबेदार शामिल हैं।

5 जनवरी 2018 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्माण ओम प्रकाश भट्ट, अमिया विनोद खोपकर और सुजॉय शंकरवर कर रहे हैं।