Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सनी लियोनी के साथ नजर आएंगे संजीव

सनी लियोनी के साथ नजर आएंगे संजीव

0
273

मुम्‍बई। टेलीविजन और फिल्‍म अभिनेता संजीव श्रीवास्‍तव जल्‍द ही सनी लियोनी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

sanjeev srivastava 001

तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा और सीआईडी जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय कर चुके संजीव श्रीवास्‍तव अपनी आगामी फिल्‍म बेईमान लव को लेकर काफी उत्‍सुक हैं।

संजीव श्रीवास्‍तव का कहना है कि सनी लियोनी के साथ काम करके काफी अच्‍छा लगा। सनी लियोनी बतौर कलाकार और इंसान काफी अच्‍छी और सहयोगात्‍मक हैं।

sanjeev srivastava

30 सितंबर को रिलीज होने जा रही राजीव चौधरी निर्देशित फिल्‍म बेईमान लव में संजीव श्रीवास्‍तव के अलावा सनी लियोनी, रजनीश दुग्‍गल जैसे कलाकार हैं। हालिया रिलीज लव के फंडे में भी संजीव श्रीवास्‍तव नजर आए थे।