Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News गोवा में रोमांस फरमा रहे हैं तापसी, साकिब!

गोवा में रोमांस फरमा रहे हैं तापसी, साकिब!

0
319

पणजी। जी हां। पिंक अभिनेत्री आज कल गोवा में साकिब सलीम के साथ गोवा के बीचों पर रोमांस फरमा रही हैं। मगर, यह रोमांस केवल एक वीडियो गीत तक सीमित है, जिसको टी-सीरीज कंपनी की तरफ से तैयार किया जा रहा है।

अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें अभिनेता साकिब सलीम को संगीत काफी पसंद है, क्योंकि वे दोनों सहज कलाकार हैं।

तापसी साकिब के साथ अपना रोमांटिक पहलू दिखाने जा रही हैं। दोनों ने शान द्वारा गाए गीत के वीडियो की शूटिंग गोवा में शुरू कर दी है। ऐसा लगता है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी भा रहा है

taapsee pannu saqib saleem

गीत अमाल मलिक ने तैयार किया है। तापसी पन्‍नु ने कहा, “साकिब बहुत मजेदार हैं। वह ऊर्जावान सह-कलाकार हैं। हम दोनों ही बहुत सहज हैं इसलिए शूटिंग के दौरान हम काफी मजा कर रहे हैं।”

गीत के वीडियो के बारे में तापसी ने कहा, “यह खूबसूरत रोमांटिक गीत है। शान की आवाज भावपूर्ण और पारंगत है। यह अपने आप में एक तरह से ऐसा पहला अनुभव था और गोवा में गर्मी होने के बावजूद भी मैं मजे से इसकी शूटिंग कर रही हूं।”

शान ने अपने ट्विटर खाते पर गीत के बोल ”हो सके तो रहना तुम साथ मेरे, हो बुरे या अच्‍छे हालात मेरे.. तुम हो तो लगता है मैं हूं” साझे किए हैं, जो काफी रोमांटिक हैं।

-आईएएनएस