Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News रणवीर सिंह के साथ हो सकता है सैफ की बेटी सारा का...

रणवीर सिंह के साथ हो सकता है सैफ की बेटी सारा का डेब्‍यु!

0
162

मुम्‍बई। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी के डेब्‍यु को लेकर चर्चाओं का बाजार लंबे समय से गर्म है। कभी जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ डेब्‍यु की बात तो कभी शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर के साथ डेब्‍यु की बात।

अब ख़बर है कि सारा अली खान रणवीर सिंह के साथ डेब्‍यु कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो जोया अख्‍तर रणवीर सिंह के साथ गुल्‍ली बॉय नाम फिल्‍म बनाने जा रही हैं, जो मुम्‍बई के गली बैंड पर आधारित है।

ranveer singh befikre

इस फिल्‍म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान नजर आ सकती हैं। यदि ऐसा होता है कि सिने प्रेमियों को सिल्‍वर स्‍क्रीन पर एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिल सकती है।

हालांकि, पहले चर्चा ऐसी भी थी कि सनी देओल अपने बेटे करण की डेब्‍यु फिल्‍म में सारा खान को कास्‍ट करने वाले हैं। लेकिन अमृता सिंह को उनका प्रस्‍ताव जंचा नहीं। जबकि अमृता सिंह ने बाद में स्‍पष्‍ट कर दिया था कि इस बारे में कभी भी उनको अप्रोच नहीं किया गया।