Tuesday, September 22, 2026
Home Gossip/News सरबजीत और एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑस्‍कर की दौड़ में

सरबजीत और एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑस्‍कर की दौड़ में

0
293

मुम्‍बई। अकेडमी ऑफ मोशन पिक्‍चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस ने 89वें पुरस्‍कार समारोह के लिए 336 फीचर फिल्मों की लंबी फेहरिस्‍त जारी की है। इस फेहरिस्‍त में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन अभिनीत फिल्‍म सरबजीत और सुशांतसिंह राजपूत अभिनीत फिल्‍म एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी शामिल है।

गौरतलब है कि फिल्‍म सरबजीत पाकिस्‍तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक के जीवन पर आधारित है। इस फिल्‍म में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के अलावा ऋचा चढ्डा, रणदीप हुड्डा ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी।

सुशांत सिंह राजपूत और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन अभिनीत फिल्मों के अलावा भारतीय अमेरिकी फिल्मकार मीरा नायर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘क्वीन ऑफ कात्वे’ भी सूची में शामिल है।

इस सूची में ला ला लैंड, मूनलाइट, साइलेंस, डैडपूल, सुसाइड स्‍क्वॉड, कैप्‍टन अमेरिका:सिविल वार आदि भी शामिल हैं।