Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News शबाना आजमी ने आमिर खान की ‘दंगल’ देखकर मनाया जन्‍मदिन

शबाना आजमी ने आमिर खान की ‘दंगल’ देखकर मनाया जन्‍मदिन

0
199

मुंबई। जी हां। भले ही आपको आमिर खान की फिल्‍म दंगल देखने के लिए दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। लेकिन, जावेद अख्‍तर की पत्‍नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने 66वें जन्मदिन पर आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग में आगामी फिल्म ‘दंगल’ देखी।

dangal aamir khan

शबाना आजमी ने कहा कि यह उनके लिए जन्मदिन का शानदार उपहार था। शबाना आजमी ने फिल्म के मुख्य अभिनेता आमिर खान, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता किरण राव की भी तारीफ की।

अभिनेत्री शबाना आजमी ने ट्वीट किया, ‘जन्मदिन पर ‘दंगल’ देखना मेरे लिए सबसे अच्छा उपहार था, जिसे मैं पा सकी। आमिर खान, नीतेश तिवारी, किरण राव, फातिमा, सना को धन्यवाद। आप लोग बेहद अच्छे हैं।’

खेल पर आधारित फिल्म ‘दंगल’ का निर्देशन ‘चिल्लर पार्टी’ और ‘भूतनाथ रिटर्न्‍स’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों को बनाने वाले निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म के लिए आमिर खान ने 95 किलो तक वजन बढ़ाया है।

shabana azmi
फिलहाल आमिर खान अपने बढ़े हुए वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिल्म में अभिनेता महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो अपनी बेटियों बबीता कुमारी और गीता फोगाट को कुश्ती सिखाते हैं। -आईएएनएस