Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सलमान खान की दिलदारी पर फिदा हुए SRK, तोहफे में दी लग्‍जरी...

सलमान खान की दिलदारी पर फिदा हुए SRK, तोहफे में दी लग्‍जरी कार

0
251

मुम्‍बई। वैसे तो फिल्‍म अभिनेता सलमान खान और शाह रुख खान की दोस्‍ती और लड़ाई जगजाहिर है।

Color TV PR

लेकिन, इनदिनों सलमान खान और शाह रुख खान की करीबियों के चर्चे जोरों पर हैं। ख़बर है कि सलमान खान को शाह रुख खान ने सरप्राइज गिफ्ट के रूप में एक नयी लग्‍जरी कार दी है।

डीएनए ने एक वेबसाइट के हवाले से ख़बर देते हुए लिखा, ‘हाल ही में जब सलमान खान शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म, जिसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं, के एक गाने की शूटिंग के लिए पहुंचे तो करण अर्जुन स्‍टार शाह रुख खान ने सलमान खान को लग्‍जरी कार गिफ्ट करके हैरत में डाल दिया।’

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को इस बात का जरा सा भी इल्‍म नहीं था। सूत्रों का कहना है कि सलमान खान के पास कैमियो के लिए बिलकुल समय नहीं है। फिर भी सलमान खान अपने दोस्‍त अभिनेता शाह रुख खान की फिल्‍म में कैमियो करने लिए पहुंचे। बस, सलमान खान की इस दिलदारी पर फिदा शाह रुख खान ने सलमान खान को प्रशंसा नोट के रूप में एक सरप्राइज गिफ्ट देने की सोची।

बता दें कि शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म में सलमान खान मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्‍म में किंग खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा लीड भूमिका में हैं।

More News